Management Team

Latest Activity

Member

Abouts Us

NGO संस्थापक का सन्देश.... 

हमारी संस्कृति में सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है। "सेवा परमो धर्मः" की बात कही जाती है। सेवा को परम धर्म मानने के पीछे बहुत ही महत्वपूर्ण तथा प्रत्यक्ष आत्मोद्वारक तत्त्व व कारक है।सेवा के अंदर दान, त्याग तथा समर्पण भाव रूपी धर्म के अंश प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनों रूपों में विद्यमान है। सेवा कार्य में व्यक्ति शारीरिक श्रम (श्रमदान)के साथ- साथ धन, विचार, सद्भावना और सद्व्यवहार का भी उदारता पूर्वक दान करता है।इस प्रकार वह जरूरतमंद की सेवा के साथ-साथ अपने आप की भी सेवा करता है।अपने आप को संतुष्ट करता है और आत्मोद्धार भी करता है।

सेवा करने से आत्म-सन्तोष,मानसिक तृप्ति, संवेदनशीलता, समवर्तिता, आत्मानुशासन और समर्पण के मानवीय भावों तथा गुणों में अभिवृद्धि होती हैऔर व्यक्ति की आत्मिक शक्तियों का विकास होता है।व्यक्ति का आत्म बल बढ़ता है।श्रद्धा और विश्वास रूपी शक्तियों में प्रगाढ़ता आती है।कठोर से कठोर साधना करने से जो सिद्धियां प्राप्त होती है, वह सभी सिद्धियां निःस्वार्थ भाव से सेवा करने से स्वतः प्राप्त हो जाती है।

सही अर्थों में धार्मिक कहे जाने वाले लोगों ने निःस्वार्थ सेवा को परम धर्म की संज्ञा दी है।आज तक जो लोग भी महान हुए हैं, महापुरुष कहे और माने गये है, उन्होंने सेवा धर्म को ही निःस्वार्थ भाव से अपनाया है।सेवा के माध्यम से ही व्यक्ति स्वयं के अंदर निहित समस्त धर्म तत्वों का बोध प्राप्त कर धर्मज्ञ हो जाता है।उसके मनोविकार दूर हो जाते है।

हमारे सभी संतो- महात्माओं ने ज्ञान प्राप्त हो जाने के बाद सेवा कार्य को महत्व दिया और तद्हेतु सेवा संस्थानों की स्थापना कर अपने अनुयायियों को सेवा कार्य करने की सद्प्रेरणा दी।स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी रामतीर्थ, गौतम बुद्ध आदि सभी ने सेवा कार्य को ही महत्त्व दिया और सेवा संस्थान स्थापित किये।आज इन लोगों द्वारा स्थापित सेवा संस्थाएं व्यापक स्तर पर सेवा कार्य कर रही है।

इन्हीं सब कार्य के लिए आप सभी के बीच तिरुपतिबालाजी सेवा फाउंडेशन (NGO) का उद्घाटन हुआ है तो आइए आप भी इसका हिस्सा बने और नेकी के कार्य में हाथ बढ़ाएं।

 

NGO का उद्देश्य...... 

इस  NGO का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद गरीब लोगों की सहायता करना है लोगों को रोजगार प्रदान करना 
जैसे -  गरीब अनाथ बच्चों को पढ़ाई के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराना  मदद करना,
विकलांग बच्चों का मदद करना,
विधवा महिलाओं की मदद करना,
समाज में किसी भी तरह से गरीबी में बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद करना ,
वृद्ध लोगों की मदद करना,
पर्यावरण के लिए पहल करना,
पेड़ पौधे लगाना आदि  NGO का मुख्य उद्देश्य है


READ MORE

President Message

मानव स्वास्थ्य सेवा संस्थान (रजि.)

READ MORE

Our Objective

Financial Support

Providing Healthy Food

Pure Drinking Water

Financial Support

Health is wealth

Youtube Video

Gallery

Testimonials

Donate